102 वर्षीय दीवान सिंह का निधन, केवल पठानिया ने जताया दुःख

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

दीपक गुप्ता, शाहपुर। शाहपुर की प्रगोड़ पंचायत निवासी दीवान सिंह का देहांत हो गया जिनका आज अंतिम संस्कार कर दिया। 102 वर्षीय दीवान सिंह प्रगोड़ के नगरेटा निवासी समाजसेवी बरयाम सिंह राणा के पिता थे। देश की आजादी व विभाजन के बाद स्वर्गीय दीवान सिंह ने सियालकोट लाहौर से आकर यहां अपना बसेरा बनाया तथा जिंदगी के अनेकों सुख दुःख के बाद यहीं अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही विधायक केवल सिंह पठानिया यहां पहुंचे तथा दीवान सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हो उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पठानिया ने परिवार के साथ संवेदनाएं जताते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, विक्रम सिंह गुलेरिया, हेमराज, विक्रम राणा, अनूप सिंह, गुरधारी लाल प्रदीप बलोरिया सहित अनेक लोग शामिल रहे।

adds

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *