हिमाचल BJP का बड़ा एक्शन, बागी तेवर दिखाने वाले 28 पदाधिकारी पदों से हटाए गए

25 मई: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे 28 पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।

यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद लिया गया। पार्टी के अनुसार संबंधित पदाधिकारी पार्टी लाइन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए गए थे।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है।

इन पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई:

  1. सरिता वर्मा – प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक, महिला मोर्चा (ठियोग)
  2. देवांश चंदेल – प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा (झंडूता)
  3. रोहित ठाकुर – प्रदेश सचिव, युवा मोर्चा (बिलासपुर)
  4. वीना कपिल – प्रदेश सह-संयोजक, शहरी निकाय प्रकोष्ठ (सुजानपुर)
  5. मनोज कुमार – प्रदेश सह-संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (चंबा)
  6. अनिल सैनी (डिम्पल) – प्रदेश आईटी सह-संयोजक, ओबीसी मोर्चा (बल्ह)
  7. विश्व बंधु शर्मा – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा (बल्ह)
  8. विजय भाटिया – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, युवा मोर्चा (जोगिंद्रनगर)
  9. मीना वर्मा – जिला सचिव, शिमला ग्रामीण
  10. सुमन चौहान – जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सुजानपुर
  11. सुभाष चंद – जिला कार्यकारिणी सदस्य, चंबा-भटियात
  12. सचिन महाजन – मंडल उपाध्यक्ष, बनीखेत मंडल
  13. तिलक राज – मंडल महामंत्री, भटियात
  14. संजय कुमार – मंडल महामंत्री, भटियात
  15. कमलेश समरेक – मंडल सचिव, रोहड़ू
  16. सुधा कटोच – मंडल कार्यालय सचिव, बैजनाथ
  17. रजनी – मंडल सचिव, बड़सर
  18. कमला भारद्वाज – जिला कोषाध्यक्ष, महिला मोर्चा (भरमौर)
  19. रीता निराला – जिला महामंत्री, महिला मोर्चा (सुंदरनगर धर्मपुर)
  20. शुभम कपूर – जिला सचिव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा (बैजनाथ)
  21. देवराज – मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा (इंदौरा)
  22. राजीव कुमार – मंडल महामंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा (चिंतपूर्णी)
  23. दुष्यंत शर्मा – मंडल प्रवक्ता, युवा मोर्चा (बल्ह)
  24. राकेश राणा – मंडल सचिव, किसान मोर्चा (मंडी)
  25. जुगल किशोर – आईटी सह-संयोजक, किसान मोर्चा (इंदौरा)
  26. ज्योति ठाकुर – पूर्व जिला सचिव, महिला मोर्चा (सुजानपुर)
  27. करनैल सिंह – पूर्व प्रदेश मोर्चा सचिव, चंबा
  28. दुनीचंद धीमान – पूर्व प्रदेश सचिव, अनुसूचित जाति मोर्चा (कसौली)
Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *