हिमाचल में मंडी लोकसभा व फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव टला:कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने लिया निर्णय

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

05 मई।हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव कोरोना महामारी के चलते टल गया। भारतीय निर्वाचन आयोग ने हालात ठीक न होने तक उपचुनाव आगे टालने का निर्णय लिया। गौर हो कि फतेहपुर के तत्कालीन कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया और मंडी के भाजपा सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा के देहांत के बाद छह महीने के भीतर उपचुनाव करवाने प्रस्तावित थे।प्रदेश के राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में भी इस बारे में एक प्रस्ताव पारित कर निर्वाचन आयोग को भेजा था कि स्थिति सामान्य होने तक उपचुनाव टाल दिए जाएं। हिमाचल प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मेघालय आदि राज्यों में भी उपचुनाव आगे टालने का निर्णय लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *