हिमाचल: चाचा ने 8 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, फरार 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

ऊना। महिला थाना ऊना के तहत आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने मामले को लेकर चाचा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि रविवार को पति के साथ अपने निजी काम से बडूही गए थे। दोनों बेटे व बेटी घर पर ही थे। दोनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे और बच्ची घर में अकेली थी।

बच्ची को अकेला घर में देखकर आरोपी जोकि रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है, ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी चाचा वहां से भाग गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *