जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Spread the love

दक्षेश, भारती शर्मा एवं अवनी ठाकुर दिखाएंगे दमख़म

आवाज़ ए हिमाचल 

मंडी। जिला मंडी में संपन्न हुई सब जूनियर अंडर 13 एवं अंडर 15 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा ने अंडर 15 लड़कियों के एकल मुकाबले में विजेता बनकर खिताब अपने नाम किया। कांगड़ा जिला के दक्षेश ने अंडर 15 लड़कों के एकल मुकाबले में विजेता बनकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर 13 लड़कियों के एकल मुकाबले में उपविजेता बनकर दूसरे नंबर पर रही।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ की तरफ से सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर में हुआ है उन सभी खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि जिला कांगड़ा से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले की भारती शर्मा, दक्षेश एवं अवनी ठाकुर हिस्सा लेंगे। अंडर 15 लड़कों के युगल मुकाबले में दक्षेश एवं अंशुमन की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर 15 लड़कियों के युगल मुकाबले में भारती शर्मा एवं अमृता ठाकुर की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर 13 लड़कियों के युगल मुकाबले में अवनी ठाकुर एवं वैष्णवी सिंह तथा आराध्या एवं हिमानिका की जोड़ियां तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर 13 लड़कों के युगल मुकाबले में अस्तित्व मेहरा एवं विनायक मेहरा तथा अटल मेहता एवं धनूर परवाना की जोड़ियां तीसरे स्थान पर है। महासचिव ने बताया कि जिला कांगड़ा का प्रदर्शन इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बहुत ही शानदार रहा है। इसका श्रय खिलाड़ियों के कोच जो इन्हें दिन प्रतिदिन मेहनत करवाते हैं और साथ में खिलाड़ियों के अभिभावकों को रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *