‘हम एकजुट हैं, कोई भी ताकत कांग्रेस को शाहपुर में नहीं हरा सकती’ 

Spread the love

केवल पठानिया  बोले-  उद्योग की स्थापना के साथ  शाहपुर आईटीआई को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, धर्मशाला। शाहपुर कांग्रेस को आज एक जबरदस्त सफलता मिली है जब कांग्रेस की सुधेड़ ग्राम पंचायत की बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य हंसराज एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य पंकज तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान ने सभा में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के पक्ष में लोगों को संबोधित किया तथा कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। इन नेताओं ने कहा हम एकजुट हैं तथा कोई भी ताकत कांग्रेस को शाहपुर में हरा नहीं सकती।

अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने कांग्रेस की एकजुटता की मिसाल देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी नेता मिल जुलकर शाहपुर को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि एकजुट कांग्रेस को कोई भी हरा नहीं सकता तथा कांग्रेस शाहपुर में उद्योग की स्थापना व शाहपुर आईटीआई को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे। सूधेड़ पंचायत में जिस गंदगी से सूधेड़ की जनता परेशान है उससे निजात दिलवाई जाएगी। सूधेड़ की जनता को पानी की समस्या के लिए पीने के पानी की नई योजना बनाकर सूधेड़ की जनता की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। हंसराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बढ़ती हुई महंगाई से लोगों को परेशान किया है तथा लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है।

वर्तमान जिला परिषद सदस्य पंकज में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रत्येक महिला को 1500 ₹ देने का वायदा किया है तथा एक नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए 650 करोड़ रुपए रखने का नीतिगत फैसला लिया है। सूधेड़ पंचायत के पूर्व प्रधान अजीत  ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया प्रचंड बहुमत से जीतकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *