हिमाचल: कांग्रेस हाईकमान ने  चंडीगढ़ बुलाए सभी विधायक, सीएम के चेहरे पर होगा मंथन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।

प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटों की आवश्यकता रहती होती है। 14वीं विधानसभा के लिए इस बार अभी तक के चुनाव रुझानों व नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस दो सीटों पर जीत के साथ 40 सीटों पर आगे है। वहीं चार सीटों पर जीत के साथ भाजपा 25 सीटों पर आगे हैं। वहीं तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *