नालागढ़ में नशा निवारण केंद्र में भर्ती युवक की पिटाई से मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शांति गौतम,बीबीएन

06 दिसंबर।हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के न्यू नालागढ़ स्थित एक नशा निवारण केंद्र में आपसी मारपीट में नालागढ़ के वार्ड नंबर दो के रहने वाले युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नशे का आदी होने पर युवक को केंद्र में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नालागढ़ के वार्ड दो निवासी एक युवक को नशे का आदी होने पर न्यू नालागढ़ स्थित नशा निवारण केंद्र में भर्ती किया गया था।
मंगलवार को किसी बात को लेकर केंद्र में कुछ अन्य लोगों से उसका झगड़ा हो गया। इसी बीच मारपीट में वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नशा निवारण केंद्र का स्टाफ पीजीआई ले गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को नशा निवारण केंद्र से सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर गए। युवक की पिटाई करने से मौत होना बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा, आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *