केवल पठानिया ने दी चुनाव प्रचार अभियान को धार,चड़ी व रक्कड़ का बाग में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

23 अप्रैल।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचतेक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकसभा चुनाव को लेकर ताल ठीक दी है।केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को इसी कड़ी में रक्कड़ का बाग के डढ़ियाला व चड़ी पंचायत की राणा बस्ती में बूथ स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया।इससे पूर्व बैठकों में पहुंचने पर केवल पठानिया का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।पठानिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ साल के समय में ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है।उन्होंने कहा कि आम घर से निकल कर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में आम जनता,गरीब,जरूरतमंद,किसान,महिलाओं,बुजुर्गो व कर्मचारियों के लिए कई तोहफे दिए है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ओल्ड पेंशन लागू करने के साथ महिलाओं को 1500-1500 रुपए का तोहफा भी दिया है।हालंकि भाजपा इसे बंद करवाने के लिए चुनाव आयोग के पास पहुंच गई,लेकिन अब चुनाव आयोग ने इस योजना के तहत फार्म भरने को मंजूरी देकर भाजपा के महिला विरोधी चेहरे का जनता के लाया है।उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं इस फार्म को भर कर तहसील कल्याण अधिकारी के पास जमा करवा सकती है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि जिन महिलाओं को यह 1500-1500 रुपए नहीं मिले है,उन्हें एक साथ तीन हज़ार,तीन हज़ार रुपए दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन की मांग कर रहे है।लेकिन आज केवल हिमाचल में ही यह योजना लागू है।
केंद्र को भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी है,जिन्होंने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व की अशोक गहलोत सरकार द्वारा लागू की गई ओल्ड पेंशन को बंद कर दिया।उन्होंने कहा कि हिमाचल कि सुक्खू सरकार ने मात्र ढेड साल के कार्यकाल में ही आधे से अधिक गारंटियों को पूरा कर दिया है,जबकि केंद्र की मोदी सरकार दस साल के कार्यकाल में भी जनता के साथ किए एक भी वायदे को पूरा नहीं कर पाई है।आज न तो काला धन आया,न ही महगाई कम हुई,बल्कि उल्टा पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 450 रुपए में दिए जाने वाले गैस सिलेंडर को 1200 रुपये का कर दिया।एक साल में दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा भी हवा हवाई ही साबित हुआ है। नोट बंदी के निर्णय ने पूरे देश की कमर तौड़ का रख दी है। पठानिया ने कहा कि शाहपुर की चडी पंचायत से उन्हें भारी वोट मिले है।शाहपुर के लोगों ने रिकॉर्ड मतो से जीता कर उन्हें विधानसभा में पहुंचाया है तथा वे ज़िन्दगी भर यहां की जनता का ऋण नहीं उतार सकते। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के आशीर्वाद से शाहपुर में रुके विकास को गति देने की कोशिश की है।पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से शाहपुर हल्के को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बोलती है वे करती भी है।भाजपा केंद्र सरकार की तरह झूठ बोल कर,धर्म,जाति, डरा धमका कर,जनता को गुमराह नही करती।
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए काम किया है।आज भी कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जनकल्याण नीतियों का जनता को फायदा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *