हिंदी शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 151 उम्मीदवार चयनित

17 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी शिक्षकों के 151 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। ये पद फिक्स मानदेय के आधार पर पोस्ट कोड-26026 के तहत भरे जाने हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि भर्ती के लिए कुल 6354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 5316 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी। परीक्षा के आधार पर 375 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए चयनित किया गया था। एक से पांच सितंबर तक हुई दस्तावेज जांच के बाद 151 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *