17 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला ऊना में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें खंड विकास कार्यालय तथा ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर स्पैन रामपुर पुल भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़कें, पुल और बेहतर आधारभूत ढांचा क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को भी आसान बनाता है। इन परियोजनाओं से ऊना के विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।