17 सितम्बर: नादौन उपमंडल के रैल गांव में 17 सितंबर को आयोजित होने वाले जन स्वास्थ्य शिविर और मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर हार चौक से रैल चौक तक सड़क पर यातायात 18 सितंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वाहन चालक इस अवधि में हार चौक से बाबे दी कुटिया, पुतड़ियाल होते हुए रैल चौक तक जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।