विधानसभा चुनाव: अब केवल पठानिया को मिला नाराज़ नेताओं हंसराज व पंकज पंकू का साथ

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। शाहपुर में कांग्रेस एकजुट होना शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया को पंचायत समिति रैत के पूर्व अध्यक्ष राणा ओंकार के बाद अब पूर्व जिला परिषद सदस्य व टिकट के दावेदार हंस राज ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य पंकज कुमार पंकू का साथ मिल गया है। यह नेता टिकट न मिलने के चलते नाराज़ चल रहे थे। इन नेताओं ने सोमवार को सुधेड़ में न सिर्फ पठानिया का मंच सांझा किया, बल्कि जनसभा को संबोधित कर उनके लिए वोट भी मांगे। इस दौरान सादिक खान ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है तथा कोई भी ताकत कांग्रेस को शाहपुर में हरा नहीं सकती है।

अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस नेता मिल-जुलकर शाहपुर को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि एकजुट कांग्रेस को कोई भी हरा नहीं सकता तथा कांग्रेस शाहपुर में उद्योग की स्थापना व शाहपुर आईटीआई को इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे। सुधेड़ पंचायत में जिस गंदगी से सूधेड़ की जनता परेशान है, उससे निजात दिलवाई जाएगी। सुधेड़ की जनता को पानी की समस्या के लिए पीने के पानी की नई योजना बनाकर पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। हंसराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बढ़ती हुई महंगाई से लोगों को परेशान किया है तथा लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है।

वर्तमान जिला परिषद सदस्य पंकज में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रत्येक महिला को 1500 ₹ देने का वायदा किया है तथा एक नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए 650 करोड रुपए रखने का नीतिगत फैसला लिया है, वहीं सुढेड़ पंचायत के पूर्व प्रधान अजीत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया प्रचंड बहुमत से जीतकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *