हमीरपुर में महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी

29 जून : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला महिला थाना हमीरपुर क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पिछले कई महीनों से महिला को बहला-फुसलाकर उसका शोषण कर रहा था।

परिजनों के मुताबिक, महिला कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में ग्रामीणों और स्थानीय महिलाओं की मदद से उसे सड़क किनारे असहाय अवस्था में पाया गया और परिवार तक पहुंचाया गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे एक सुनसान स्थान पर बने शेड में रखता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *