हमीरपुर के कई क्षेत्रों में 2 अक्तूबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली

1 अक्तूबर : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर और एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते 2 अक्तूबर को कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान हीरानगर, केंद्रीय विद्यालय, नडियाणा, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, श्यामनगर, गोपालनगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी स्कूल, घरियाणा मसंदा, न्यायिक अधिकारी आवास, मटाहणी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि यदि 2 अक्तूबर को मौसम खराब रहता है तो ट्रांसफॉर्मर और एचटी लाइन बदलने का कार्य 4 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *