बच्चों के हाथों में पौधे और आंखों में बेहतर भविष्य का सपना ही बदलाव की शुरुआत: स्वस्तिक गौतम

1 अक्तूबर , अजय पंकिल : बच्चों के हाथों में पौधे हों और आंखों में बेहतर भविष्य का सपना—इससे खूबसूरत बदलाव की शुरुआत और क्या हो सकती है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं बीबीएन के समाजसेवी स्वस्तिक गौतम ने बुधवार को देविश पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शीतलपुर में विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही।

इस दौरान विद्यार्थियों के साथ मिलकर 11 पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। स्वस्तिक गौतम ने कहा कि प्रत्येक पौधा केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आज किया गया प्रयास आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के नाम है।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं लोग मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *