सोलन में निजी बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

27 जुलाई: सोलन में सोमवार को डिग्री कॉलेज के समीप निजी बस और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस गिरीपुल की ओर से सोलन शहर आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन सोलन से राजगढ़ की ओर जा रहा था। डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *