13 मई: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। पाकिस्तान ने पहले ईरानी सैन्य विमान को अपने एयरबेस पर पनाह देने से इनकार किया था, लेकिन अब सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों ने उसकी पोल खोल दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 अप्रैल 2026 की सैटेलाइट तस्वीरों में ईरान एयर फोर्स का C-130 सैन्य विमान पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस पर खड़ा दिखाई दिया है। यह एयरबेस रावलपिंडी के चकलाला इलाके में स्थित है और पाकिस्तान एयर फोर्स का महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा माना जाता है।
तस्वीरों के सामने आने के बाद पाकिस्तान के आधिकारिक दावों पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।