सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने संजय चौहान से पूछा मुख्यमंत्री का कुशल क्षेम 

Spread the love

मुख्यमंत्री पूर्णतया स्वास्थ्य, जल्द शामिल होंगे जनता के बीच: संजय सिंह चौहान

आवाज़ ए हिमाचल 

राकेश डोगरा, पालमपुर। उपममंडल भवारना के अधीन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुशल क्षेम लेने ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान से मिले। इस कांग्रेसी जत्थे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के ब्लॉक युवा अध्यक्ष, ब्लॉक इंटक महिला अध्यक्षा, ब्लॉक अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष, ब्लॉक पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष, ब्लॉक कामगार विभाग, ब्लॉक पेन्शनर विभाग, ब्लॉक मत्स्य विभाग, ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष, ब्लॉक पंचायती राज अध्यक्ष, ज़िला खोजबीन विभाग अध्यक्ष, थुरल एनएसयूआई अध्यक्ष, नौरा एनएसयूआई अध्यक्ष, ब्लॉक इंटक अध्यक्ष, ब्लॉक किसान मोर्चा अध्यक्ष व अन्य कई विभागों के लगभग चौबीस विभागों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने का संदेश संजय सिंह चौहान के माध्यम से भेजा! उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में पहले कभी ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जिसने प्रदेश की सेवा में अपने जीवन की संचित पूंजी आपदा से निपटने में प्रदेशवासियों पर निछावर कर दी हो।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है माननीय मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं और केवल लगातार थकान व खाने में बदपरहेजी के कारण चिकित्सकों ने उन्हें कुछ टेस्ट करवाने व आराम करने की सलाह दी है। चौहान ने कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की लोकसभा चुनाव 2024 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह की रहने वाली भागीदारी एवं तय रणनीति के ऊपर विशेष चर्चा की तथा प्रारूप तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *