ओवर स्पीड में किया गया ओवरटेक दु:खद दुर्घटनाओं का मूलभूत कारण: नरेश कुमार

Spread the love

कन्या विद्यालय नादौन में परिवहन सुरक्षा के तहत  विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू गोस्वामी, नादौन। आधुनिकता की दौड़ तथा विभिन्न सुख सुविधाओं से संपन्न होने के लिए मनुष्य दिन प्रतिदिन नई-नई खोजों के माध्यम से अपने जीवन को सरल और सुगम बनाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में वैज्ञानिक प्रतिदिन नए-नए आविष्कार कर रहे हैं। उन्हें आविष्कारों में सुंदर सड़कों तथा वाहनों का आविष्कार सामान्य जन जीवन के लिए एक प्रमुख संसाधन है, परंतु इन्हीं संसाधनों का दुरुपयोग और असावधानी मनुष्य के लिए संकट बन रही है। इसके लिए भारत सरकार विद्यालयों, महाविद्यालयों और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

इसी क्रम में कन्या विद्यालय नादौन में विद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा सड़क परिवहन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे इससे प्रेरित होकर समाज, परिवार को जागरूक और सुरक्षित कर सकें। जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू रानी के द्वारा की गई तथा रोड सेफ्टी प्रभारी विशाल डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर एसआई नरेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय में शिरकत की, इसके अतिरिक्त एसआई अंदेश कुमार, एसएल शोभा देवी, वरिष्ठ पत्रकार निष्पक्ष भारती सहित अन्य गणमान्य लोग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कन्या विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए एसआई नरेश कुमार ने उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधित विविध जानकारियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया की सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया गाड़ी चलाते समय सीट-बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके अतिरिक्त ओवरटेक और ओवर स्पीड में थोड़ी सी लापरवाही भी मृत्यु का कारण बन जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए समाज के प्रत्येक जन को नियमों की अनुपम करनी चाहिए ताकि किसी की भी लापरवाही की वजह से किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने साइबर क्राइम गुड़िया हेल्पलाइन आदि विभिन्न विषयों पर भी छात्राओं को संपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस उपलक्ष्य पर सड़क सुरक्षा पर आधारित नवमी व दशमी कक्षा की भाषण प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू हाउस की वंशिका राणा ने प्रथम, रानी लक्ष्मी बाई की विवेका ने द्वितीय, सावित्रीबाई फुले की सारिका शर्मा ने तृतीय तथा कल्पना चावला की साक्षी ठाकुर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी की हिंदी भाषण प्रतियोगिता में कल्पना चावला की श्रेया चहल ने प्रथम, सावित्रीबाई फुले की किरण बाला ने द्वितीय, रानी लक्ष्मीबाई की अंकिता ने तृतीय तथा सरोजिनी नायडू की राखी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू की आशना ने प्रथम, सावित्रीबाई फुले की सुहानी भूषण ने द्वितीय, रानी लक्ष्मीबाई की नंदिनी ने तृतीय तथा कल्पना चावला की रेवांशु कपिल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छठी कक्षा की सूर्यांशी चौहान ने प्रथम, आठवीं की सेजल ने द्वितीय तथा सातवीं की ईनाक्षी व जीविका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्लोगन राइटिंग में सातवीं की शगुन ने प्रथम, आठवीं की देवांशी राही ने द्वितीय तथा आठवीं की सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी निबन्ध लेखन में कल्पना चावला सदन की कनिष्का ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई की सिया ने द्वितीय, सरोजिनी नायडू की श्रुति शर्मा ने तृतीय तथा सावित्रीबाई फुले की नंदिनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी निबन्ध लेखन में कल्पना चावला की तन्वी ने प्रथम, सावित्रीबाई फुले की शिखा ने द्वितीय, सरोजिनी नायडू की रूहानी ने तृतीय तथा रानी लक्ष्मी बाई की प्रीति ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्या और रोड सेफ्टी प्रभारी विशाल डोगरा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया।

इस उपलक्ष्य पर उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह सहित राजेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, अनुबाला, सुरेश कुमार, विनोद अवस्थी, अनीता रानी, नीना धीमान, शिवानी शर्मा, सुषमा कुमारी, वनिता, वंदना कुमारी, रजनी वाला, नरेंद्र सिंह, नरेश मलोटिया सहित गणमान्य अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *