परवाणू:जयराम बोले,सुक्खू ने संघर्ष से नहीं बल्कि जुगाड़ व साजिश से हासिल किया मुकाम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

यशपाल ठाकुर,परवाणू

04 मई।कसौली विधानसभा क्षेत्र का भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन परवाणू के सेक्टर छह सेब मंडी में आयोजित किया गया।इस दौरान कसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी पन्ना प्रमुख एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे,जबकि शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर,पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी,मंडल अध्यक्ष मदनमोहन मेहता सहित कई वरिष्ठ नेता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशान साधते हुए कहा कि वह इस मुकाम तक संघर्ष से नहीं बल्कि जुगाड़ व साजिश से पहुंचे हैं।उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा को प्रत्याशी बनाने के पीछे बड़ी साजिश करार दी है। इसमें पूरी कांग्रेस शामिल है। कांग्रेस ने एक षड्यंत्र के तहत चुनाव में खड़ा तो कर दिया लेकिन चुनाव में उनकी कोई मदद नहीं करेगा। चुनाव हारने पर उन्हें कहा जाएगा कि आप तो केवल इतने ही लोकप्रिय थे। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारकर हॉलीलॉज को डिसलॉज करने की चाल चली है,ताकि मंत्रिमंडल से उनकी छुट्टी की जा सके।मुख्यमंत्री की यह मंशा कभी पूरी होने वाली नहीं है,क्योंकि मंडी से भाजपा ही चुनाव जीतेगी।उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस में चुनाव लड़ने को कोई तैयार नहीं है। बड़ी मुश्किल से कांग्रेस ने हमीरपुर व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशी तय किए। कांगड़ा में तो सभी नेता चुनाव से भाग रहे थे।पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए आरएस बाली पर दबाव बनाया तो उन्होंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को पत्र लिखकर असमर्थता जता दी। हमीरपुर में तो मुख्यमंत्री अपने उपमुख्यमंत्री को चुनावी रण में उतरने को कह रहे थे तो उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री को कह रहे थे कि आप अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाएं। फिर मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री को अपनी बेटी से चुनाव लड़वाने को कहा ताकि किसी तरह पार्टी में अपने विरोधियों को कमजोर किया जा सके।जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा रहे हैं। आप अस्थिर अपने आप हुए हैं। मुख्यमंत्री के जिला से 5 में से 3 विधायक आपके खिलाफ खड़े हो गए। आप कैसा नेतृत्व कर रहे हैं। वे भी 5 साल मुख्यमंत्री रहे है।उनके जिले से एक निर्दलीय विधायक सहित भाजपा के सभी 10 विधायक चट्टान की तरह साथ खड़े रहे। उन्होंने अपने विधायकों का सम्मान किया,कभी अपमान नहीं किया।सांसद सुरेश कश्यप ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को आने वाले दिनों में एक एक वोटर तक भाजपा की उपलब्धियां पहुंचाने का आहवान किया।सांसद सुरेश कश्यप ने कसौली के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने कहा कि सुक्खू सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में चलाई योजनाए व संस्थान बंद कर दिए।डॉ सहजल ने कहा कि यहां का विधायक पंद्रह माह भी नहीं झेल पाया तथा हाथ खड़े कर लोकसभा चुनाव के लिए भाग गया,क्या इसलिए कसौली की जनता ने उन्हें जीता कर विधायक बनाया था।उन्होंने कहा कि वे भी विधायक रहे है और उन्हें पता है कि विधायक की जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है। कसौली से विधायक 15 माह भी नहीं झेल पाया व आराम का जीवन जीने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हो गए।इस दौरान डॉ राजीव सहजल ने कसौली की जनता से निवेदन किया की ऐसे कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट ना दे,जो जिम्मेदारियों से भागता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *