सीडीएस टॉपर रजत कुमार को बधाई देने उनके घर गोरडा पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

04 मई।उप मुख्य सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को सीडीएस ( संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा) में देश भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले शाहपुर के गोरडा निवासी रजत कुमार के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने रजत कुमार,उनकी माता व पिता को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।पठानिया ने कहा कि रजत ने अपनी मेहनत व लग्न बूते अपने समस्त परिवार,क्षेत्रवासियों,विधानसभा शाहपुर क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का नाम ऊंचा रोशन किया है।आज छोटे से परिवार का रजत प्रदेश ही नहीं अपितु देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गया है।पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है।रजत की मेहनत व लग्न ने पूरे शाहपुर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।पठानिया ने कहा कि सीडीएस (संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा) भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और 7वें स्थान पर है। रजत ने इस परीक्षा में भारत में टॉप किया है, जो उनके उज्ज्वल करियर को दर्शाता है।इस मौके पर गोरडा पंचायत के उप प्रधान इकवाल सिंह मिंटा सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *