सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर को होंगे साक्षात्का

31 अगस्त:एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार का दसवीं फेल, दसवीं पास या इससे अधिक शिक्षित होना आवश्यक है। इसके साथ ही न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे। उन्हें प्रतिदिन 8 से 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 18,500 रुपये से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। नियुक्ति हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र युवा अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *