सुंदरनगर में नशे पर पुलिस का डबल अटैक, 15.54 ग्राम चिट्टे संग 4 तस्कर गिरफ्तार

19 जून: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में 2 अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 15.540 ग्राम चिट्टा बरामद कर 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हिमाचल के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवक भी शामिल हैं।

पहली कार्रवाई रोपड़ी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर टैक्सी में सवार 2 युवकों के कब्जे से 9.620 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी देहरादून (उत्तराखंड) और शशांक निवासी मंडी के रूप में हुई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस ने ज्वाला-सुसन मार्ग पर की। यहां एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान 5.920 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने सुनील रावत निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) और अंकुश चौधरी निवासी सुंदरनगर को गिरफ्तार किया है।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब नशे के इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि सप्लायर और खरीददारों तक भी पहुंचा जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *