खेड़ा हिट एंड रन केस में बड़ी कार्रवाई, फरार ट्रक चालक ट्रक समेत गिरफ्तार

19 जून : बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने फरार ट्रक चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार बुधवार को खेड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक राजू पुत्र सीता राम, निवासी गांव घलेरी, डाकघर लगदाघाट, तहसील नालागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।

सूचना मिलते ही थाना मानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर विशेष सीसीटीवी टीम गठित की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर फरार ट्रक की पहचान की।

इसके बाद नालागढ़ ट्रक यूनियन के बाहर नाकाबंदी कर संदिग्ध बंद बॉडी कंटेनर ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक लच्छो राम (49) पुत्र मुशद्दी राम, निवासी गांव भेलू, डाकघर सलोनी, तहसील सलोनी, जिला चंबा को गिरफ्तार कर थाना मानपुरा लाया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *