19 जून: जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के रेड़ली गांव से दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्र के युवा इलेक्ट्रिशियन जयपाल नेगी का निधन हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में दुख की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार जयपाल नेगी का शव लाना मशहूर के समीप मिला। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामले में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है। परिवार की सहमति के बाद उनका अंतिम संस्कार गिरी नदी तट ददाहू में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया।
जयपाल नेगी पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे और संगड़ाह सहित आसपास के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मिलनसार, मेहनती और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक युवा और कर्मठ व्यक्ति को खो दिया है।