सलौणी क्षेत्र के कई गांवों में 19 अगस्त को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

17 अगस्त: सलौणी में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के आवश्यक कार्य के चलते 19 अगस्त को सलौणी सहित आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार सलौणी, करेर, कुलहेड़ा, डुग्वाड़, पजारड़, कोठी, लाहड़ी, सालन और आसपास के अन्य गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता विजय पटियाल ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *