सरकाघाट–चोलथरा वाया पपलोग सड़क 2 और 3 अगस्त को रहेगी बंद

1 अगस्त: सरकाघाट–चोलथरा वाया पपलोग सड़क पर मरम्मत कार्य के चलते 2 और 3 अगस्त 2026 को इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस संबंध में एसडीएम सरकाघाट ने लोक निर्माण विभाग मंडल सरकाघाट के अनुरोध पर आदेश जारी किए हैं।

मरम्मत कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए दोनों दिनों में सड़क पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद होने और वैकल्पिक रास्ते की जानकारी देने वाले सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

सड़क बंद रहने के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से एक वैकल्पिक वाहन उपलब्ध रहेगा। साथ ही संबंधित ठेकेदार का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए लाका–पपलोग संपर्क मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 2 और 3 अगस्त को यात्रा की योजना बनाते समय वैकल्पिक मार्ग का ध्यान रखें और मरम्मत कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने में सहयोग करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *