22 सितंबर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड-26029 के तहत समाज शास्त्र शिक्षकों की भर्ती के 2 सितंबर को घोषित फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ओबीसी अनारक्षित और ओबीसी बीपीएल वर्ग के दो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द होने के कारण फाइनल परिणाम में संशोधन किया गया है। वहीं, पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।
उन्होंने बताया कि संशोधित परिणाम में सफल 107 उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।