शिमला में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, 4.13 करोड़ की संपत्तियां चिन्हित

22 सितंबर: शिमला के पुराने बस स्टैंड स्थित एक होटल से पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज निवासी लखीसराय, बिहार, हाल दक्षिण दिल्ली और रोहित पांडे निवासी आरा, बिहार, हाल दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से की गई बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े 9 आरोपियों और 10 एसोसिएट्स/सहयोगियों की 20 संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। इनमें प्लॉट, आवासीय भवन, अपार्टमेंट, होम-स्टे और कई वाहन शामिल हैं।

चिन्हित संपत्तियों और वाहनों में Mahindra Thar, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara और Tata Nexon भी शामिल हैं। इन सभी संपत्तियों और वाहनों की कुल कीमत करीब 4.13 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 15 NDPS मामलों में 68 आरोपियों और उनके एसोसिएट्स से जुड़ी 12.52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने नशे के कारोबार की आर्थिक जड़ों पर प्रहार करने के लिए शिमला पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *