30 जून : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में संजौली मस्जिद मामले पर होने वाली सुनवाई फिलहाल चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में हुई, जहां सभी पक्षों के आग्रह पर अगली तारीख तय की गई।
सुनवाई के दौरान नगर निगम शिमला की ओर से अनुपालना रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि मस्जिद की निचली दो मंजिलों को छोड़कर बाकी अवैध रूप से निर्मित ऊपरी मंजिलों को गिरा दिया गया है।
कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित करते हुए संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज और पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।