शाहपुर महिला कांग्रेस महिला दिवस पर आयोजित करेगी कार्यक्रम

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
7 मार्च: शाहपुर ब्लाक महिला कांग्रेस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगी । यह जानकारी देते हुए ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला नीना ठाकुर ने बताया कि 8 मार्च 2021 को
ब्लॉक् स्तरीय महिला दिवस विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के ओम मैरिज पैलेस में दस बजे आयोजित होगा जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  जैनब चंदेल व प्रदेश काँग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं और समाज मे अच्छा कार्य करने वाली महिलाओ को ब्लॉक महिला कांग्रेस द्वारा मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर महिलओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों से अवगत व इनके प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *