शाहपुर के गोरड़ा से बाइक चोरी, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता

29 जून : शाहपुर के गोरड़ा क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित अनीकेत शर्मा ने इस संबंध में पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी बाइक को देर रात चुरा ले गए।

जानकारी के अनुसार अनीकेत शर्मा संतोषी माता मंदिर के पास किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने अपनी बाइक (HP 46 3972) घर के गेट के बाहर खड़ी की थी। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह वह जल्दबाजी में ड्यूटी पर चले गए थे और शाम को लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में शाहपुर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में पुहाड़ा क्षेत्र से एक कार चोरी हुई थी, जबकि कई मंदिरों में भी सेंधमारी के मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ रही वारदातों से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *