शाहपुर की विधायिका ने ओबीसी के नाम पर लिए वोट: केवल सिंह पठानिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर।

21 जून। घरोह के युवाओं के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने बैठक की। इस मौके पर पठानिया ने कहा कि मुझे अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है कि आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात खत्म करने में कुछ हद तक कामयाब हुआ हूं। पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में जातपात से ऊपर उठकर राजनीति करूँगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा हमेशा कांग्रेस पार्टी ने की है। बेरोजगारी को दूर करने केलिए युवाओं को रोजगार देने के लिए विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में एक बड़ा उद्योग लगाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र की विधायिका ने ओबीसी के नाम पर वोट लेकर अपना हित साधा लेकिन आज दिन तक विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में हर वर्ग की जनता परेशान है।वेरोजगार युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
रोजगार देने के बजाए युवाओं पर अत्याचार किये जा रहे हैं और अपने हक की अबाज़ को उठाने पर उन पर केस बनाये जा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, सोशल मीडिया ब्लॉक् अध्यक्ष विनय ठाकुर, इंद्रजीत उप प्रधान, रिंकू, सुभाष चंद एसटी प्रकोष्ठ, सुधीर, मनोज मेहरा मनु, मंजीत साम्याल (सोनू), सम्मी चौहान, विनोद कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, अश्विनी, सन्नी,दीप मिस्त्री, सिंम्पू,सन्नी, आयुष ठाकुर, बिंदु,सम्मी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *