द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में छबील एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

25 जून : रैत स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में निर्जला एकादशी के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज द्वारा छबील एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष Rtr. अभिनव राणा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शीतल पेय और फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का प्रायोजन रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष Rtr. अभिनव राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा का संदेश भी दिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *