18 सितंबर: श्री काली माता मंदिर शाहपुर में 19 से 27 सितंबर तक श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर 19 सितंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।
कथा व्यास आचार्य चन्द्रव्यास होंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु श्रीमद् देवीभागवत महापुराण की कथा का श्रवण कर सकेंगे।
कथा का समापन एवं विश्राम रविवार, 27 सितंबर को होगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है।