विधिक सेवा प्राधिकरण ने खनियारा और धर्मशाला में किया पौधरोपण

1 सितंबर: हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा की ओर से खनियारा और धर्मशाला में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष वर्तमान और भविष्य के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति की इस अनमोल देन का संरक्षण, संवर्धन और देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

पौधरोपण कार्यक्रम में धर्मशाला की कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, प्राधिकरण के कर्मचारी, पैरा लीगल स्वयंसेवी तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *