विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, हिमाचल दौरे का दिया निमंत्रण

7 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया और प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के जुड़ाव और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्रियंका गांधी को दी और राज्य की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

मुलाकात के दौरान प्रदेश के प्रमुख जन-मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी से आग्रह किया कि वह जल्द हिमाचल प्रदेश का दौरा करें और पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें।

गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े सड़क और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *