22 सितंबर, कविता शान्ति गौतम : राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के नए कार्यालय का शुभारंभ बुधवार, 23 सितंबर को सुबह 11 बजे शिवालिक नगर में सरकारी राशन डिपो के नजदीक किया जाएगा। कार्यालय के उद्घाटन समारोह को लेकर महासंघ की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जीवन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय के शुभारंभ समारोह में उत्तर भारत के सचिव कमल सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि नए कार्यालय के माध्यम से महासंघ की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने के साथ-साथ मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने महासंघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया।