कांगड़ा की Alyesha Kashyap ने जीता सिल्वर, अब नेशनल में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व

4 मई: जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के नेरटी की रहने वाली Alyesha Kashyap ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने 3 मई 2026 को देहरा के सुनहेत में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्टेट U-17 वुमन सेबर फेंसिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की।

Alyesha Kashyap के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल तक का सफर तय किया और सिल्वर मेडल जीतकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि के साथ ही अब Alyesha Kashyap ने नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह जल्द ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *