नादौन में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्रदेशभर के 190 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

6 अगस्त: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नादौन स्थित शिवालिक बैडमिंटन अकादमी में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के करीब 190 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने खिलाड़ियों और टीम प्रभारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नादौन में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दो दिन जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि 7 और 8 अगस्त को पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *