रसायन शास्त्र शिक्षकों के 78 पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 207 उम्मीदवार पास

6 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) शिक्षकों के 78 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 जुलाई को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण 207 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोग परिसर में शुरू होगी। इसकी सूचना संबंधित उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवारों को अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *