5 अगस्त: चंबा जिले के मैहला के पास सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मणिमहेश यात्रा पर जा रही एक थार के सनरूफ पर अचानक भारी पत्थर गिर गया। हादसे में वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान माखन सिंह (40) पुत्र शरवन सिंह, निवासी गांव मलियां, तहसील गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।