चलते-चलते निजी बस के निकले दोनों पिछले टायर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

5 अगस्त: औट-बंजार राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर मंगलवार शाम चवाली माता के पास एक निजी बस के चलते-चलते पीछे के दोनों टायर अचानक निकल गए। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। अचानक हुई घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। चालक की सतर्कता के कारण बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

घटना के बाद बस सड़क के बीच खड़ी हो गई, जिसके चलते एनएच-305 पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जबकि छोटे वाहन सावधानी के साथ बस के किनारे से गुजरते रहे। बाद में बस को सड़क से हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *