500 एफएंडबी पदों पर भर्ती का मौका, 6-7 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

5 अगस्त: बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एफएंडबी सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 और 7 अगस्त को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या इससे अधिक निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 11 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां तथा 7 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र, यदि उपलब्ध हो, लेकर आना होगा।

साक्षात्कार में भाग लेने से पहले उम्मीदवारों को https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन कर अपने डैशबोर्ड पर दिखाई दे रही बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी के लिए 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय राशि नहीं दी जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *