मैनेजर के गृह प्रवेश में पहुंचे विजय, पारंपरिक लुक ने जीता फैंस का दिल

29 मई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय हाल ही में अपने मैनेजर जगदीश पलानीसामी के चेन्नई स्थित नए घर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनका अलग अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

समारोह में विजय ने अपने सामान्य आधिकारिक लुक से हटकर पारंपरिक सिल्क वेष्टी और शर्ट पहनी थी। आमतौर पर ब्लेजर और पैंट में नजर आने वाले विजय का यह ट्रेडिशनल अवतार फैंस को काफी पसंद आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की। इस दौरान अभिनेता कथिर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जगदीश पलानीसामी लंबे समय से विजय के करीबी सहयोगी रहे हैं। वह कई फिल्म प्रोजेक्ट्स और मैनेजमेंट से जुड़े काम संभाल चुके हैं। दोनों की मजबूत प्रोफेशनल और व्यक्तिगत बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *