मुख्यमंत्री सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

11 अगस्त: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 और 14 अगस्त को बिलासपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 अगस्त को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के धराड़सानी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:20 बजे वह मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम एवं मछुआरा सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में दोपहर 12 बजे आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *