मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चौंतड़ा में 110 करोड़ रुपए की दी सौगात

Spread the love

 

आवाज़ ए  हिमाचल 

 

                      जतिन लटावा ( जोगिन्दरनगर  ) 

 

09 अगस्त ।  हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जोगिंद्रनगर विधानसभा आदर्श विधानसभा बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बीते दिन जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के चौंतड़ा में 110 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियाजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शित करता है कि पिछले साढ़े तीन सालों में विकास की गति को बढ़ावा मिला है।

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार राज्य का निर्बाध गति से विकास सुनिश्चित कर रही है, जिसके लिए उन्होंने शिमला से वर्चुअली राज्य के लगभग 42 विधानसभा क्षेत्रों में 4000 करोड़ रुपए लागत की विकासात्मक परियोजनओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *