मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, रामपुर में 8 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

2 सितंबर: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 8 सितंबर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू प्रातः 11 बजे शुरू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी जिला सोलन द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं या आईटीआई पास 18 से 28 वर्ष की आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्र अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों और बायोडाटा/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8410184542 या 9816021174 पर संपर्क किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *