5% महंगाई भत्ता जारी करने पर सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

24 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी कर्मचारी परिवार से संबंध रखते हैं, इसलिए कर्मचारियों की भावनाओं और अपेक्षाओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *